मटिहानी शिक्षा संयोजक चन्देश्वर साह का असामयिक निधन

(महोत्तरी): मटिहानी नगरपालिका के शिक्षा संयोजक, राम माध्यमिक विद्यालय मटिहानी के पूर्व प्रधानाध्यापक एवं मटिहानी नगरपालिका–६ के निवासी श्री चन्देश्वर साह का २०८२ साल वैशाख ६ गते रात को असामयिक निधन हो गया, जिससे सम्पूर्ण मटिहानी नगर शोकाकुल हो गया है।

नगर शिक्षा प्रणाली में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके निधन से शिक्षा क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुँची है, ऐसा कहते हुए मटिहानी नगर कार्यपालिकाले आज एक आकस्मिक शोकसभा का आयोजन किया। नगर प्रमुख हरि प्रसाद मण्डल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दिवंगत साह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।

बैठक में दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया गया तथा आज एक दिन के लिए नगरपालिका के सभी कार्यालयों एवं कार्यों को बंद रखने का निर्णय लिया गया। नगरपालिका के अनुसार, स्वर्गीय साह ने मटिहानी की शिक्षा व्यवस्था में दीर्घकालीन योगदान दिया था, जिसे हमेशा स्मरण किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top